विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले समारोह में होंगे शामिल।

आज देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है इस मौके पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही यहां  प्रदर्शनी का भी मुआयना करेंगे। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि के साथ राज्यों के पर्यावरण मंत्री शामिल होंगे। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस बात पर खुशी जताई थी कि विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन भारत में होना एक बड़ी वैश्विक स्तर की उपलब्धि है।

वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सभी राज्य साथ मिलकर काम करें तो पर्यावरण से जुड़े लक्ष्यों को भारत हासिल कर सकता है। स्टेट ऑफ एनवायरमेंट रिपोर्ट इंडिया 2015 के विमोचन पर वह अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

भारत में वनों का क्षेत्रफल-

पर्यावरण पर सरकार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में वन क्षेत्र 21.34 फीसद है। 2009 की अपेक्षा इसमें 1.29 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। स्टेट ऑफ एनवायरमेंट रिपोर्ट इंडिया 2015 में कहा गया है कि पेड़ पौधों व वन क्षेत्र को मिलाकर हरियाली कुल 24.16 फीसद क्षेत्र में है। 89 फीसद वन क्षेत्र के साथ मिजोरम पहले नंबर पर है। 33 फीसद से ज्यादा वन क्षेत्र वाले 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में असम सबसे नीचे है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.