गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

Aazad Staff

Nation

पर्रिकर 19 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को बुधवार रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद राज्य के गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। बता दें कि यहां पारिकर का अग्नाशय की बीमारी का इलाज चल रहा है।

मुम्बई के  लीलावती अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्रिकर का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी शाम में करीब 15 मिनट अस्पताल में रहे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस थे।' उससे पहले आज अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि पर्रिकर पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।

बहरहाल पर्रिकर को 15 फरवरी को मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पर्रिकर इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल में रक्षामंत्री थे।

बता दें कि गोवा विधानसभा चुनाव में कल से बजट सत्र शुरु होने वाला है। जो तीन दिन तक चलेगा। यह सत्र मध्य मार्च तक चलना था लेकिन अब पर्रिकर के अस्वस्थ रहने के चलते तीन दिन में ही समाप्त कर दिया जाएगा। अब राज्य का बजट 22 फरवरी की जगह 20फरवरी को पेश होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.