नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों को किया संबोधित, कहा 2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी

Aazad Staff

Nation

किसानों के लिए 100% नीम कोटिंग वाला यूरिया देश में उपलब्ध है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से देशभर के किसानों को संबोधित करते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2022 तक सरकार किसानों की आय को दुगना करने में लगी हुई है। किसानों के हित को देखते हुए उन्होने कहा कि उनकी सरकार किसानों के लिए चार मूल बिन्दुओं पर बल दे रही है। पहला, कच्चे माल की लागत कम से कम हो, दूसरा, उपज का उचित मूल्य मिले, तीसरा, उपज की बर्बादी रुके, और चौथा, आदमनी के वैकल्पिक स्रोत तैयार हों।

किसानों को जानकारी देते हुए पीएम ने कहा कि वर्ष 2017-18 में खाद्यान उत्‍पादन 280 मिलियन टन से अधिक हुआ है जबकि 2010 से 2014 का औसत उत्‍पादन 250 मिलियन टन था। इसी तरह दलहन के क्षेत्र में भी औसत उत्‍पादन में 10.5% एवं बागवानी के क्षेत्र में 15%  की वृद्धि दर्ज हुई है।

वीडियो कांफ्रेंस के जिए पीएम ने कहा कि देश के किसानों को फसलों की उचित कीमत मिले, इसके लिए इस बार के बजट में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया। सरकार ने तय किया है कि अधिसूचित फसलों के लिए MSP, उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना घोषित किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.