फिक्की की 90वीं सालाना बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

Aazad Staff

Nation

सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम दिल्ली के विज्ञान भवन में फिक्की की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार कर रही है जो ना केवल पारदर्शी बल्कि उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है।

बैंको की घाटे वाली परिसंपत्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस पर पीएम ने जम कर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने उद्योगपतियों को बड़े कर्ज देने के लिए बाध्या किया। पीएम मोदी ने कहा कि सभी घोटालों में से बैंक से जुड़ा उनका सबसे बड़ा घोटाला था। इस दौरान उन्होंने जीएसटी और एफआरडीआई बिल को लेकर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जनधन योजना, मुद्रा स्कीम का जिक्र किया। साथ ही बैंकों की माली हालत खराब होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले की सरकारों को कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को लोन देने के लिए बैंकों पर दबाव बनाया गया।

पीएम मोदी ने जनधन योजना की बात करते हुए कहा कि पहले हमारी सरकार ये तय नही कर पाई थी कि कि कितने गरीबों के लिए खाता खोलने का लक्ष्य रखा जाए क्योंकि कोई डाटा मौजूद ही नहीं था। 30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने जनधन के तहत खाते खुलवाए हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं तैयार की हैं. ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने को हमने प्राथम‍िकता दी है.उज्वला योजना के बाद फ्यूल इंफलेशन में भी काफी मात्रा में गिरावट आई है. इससे गरीब को ईंधन पर कम खर्च करना पड़ रहा है. गरीबों की समस्याओं को खत्म करने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं और गरिबों के लिए कार्य कर रही है। जबकि पिछली सरकार अमिरों के लिए काम कर रही थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.