ईवीएम मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम के साथ फोटों भी

Aazad Staff

Nation

उप चुनावों में 11 हजार 580 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राजस्थान में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनावों में इस बार ईवीएम मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनकी फोटो भी लगी होगी। ऐसा पहलीबार होगा जब देश में किसी भी लोकसभा चुनाव में पहली बार इस तरह के ईवीएम मतपत्र का इस्तमाल किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक ही नाम के दो प्रत्याशी होने की स्थिति में मतदाताओं के भ्रम को दूर करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने यह व्यवस्था दी थी इसके तहत मतपत्र पर प्रत्याशी की 2 गुणा 2.5 सेमी आकार की फोटो लगी होगी। इसके तहत ईवीएम मतपत्र पर अब प्रत्याशी का नाम, फोटो और अंत में चुनाव चिन्ह दर्शाया जाएगा। इसमें नोटा में फोटो की जगह स्थान खाली रखा जाएगा तथा नोटा का चिन्ह भी अंकित होगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के अलवर और अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा में आगामी 29 जनवरी को चुनाव करवाए जाएंगे।  तीनों सीटों पर 39 लाख से ज्यादा मतदाता कर सकेंगे मतदान अजमेर, अलवर और मांडलगढ़ में इस बार 39 लाख 2 हजार 168 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.