'फेथाई' चक्रवाती तूफान: आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 3 राज्यों में हाई अलर्ट

Aazad Staff

Nation

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में 'फेथाई' चक्रवात का खतरा बढ़ता दिख रहा है। इसके चलते दोनों राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। यहां हवाओं की गति आज 100 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

चक्रवाती तूफान फेथाई आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है जिसके चलते सोमवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।  मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी है।  आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में रविवार से ही हाई-अलर्ट जारी किया जा चुका है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान इसकी ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान सोमवार को काकीनाडा और विशाखापत्तनम के बीच के इलाके को पार कर सकता है।

मौसम विभाग ने आंध्र, ओडिशा और पुदुचेरी के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश  के 9 जिलों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नौपदा, बारागढ़, बालनगीर, झारसुगुड़ा और संबलपुर जिलों में सोमवार को जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को कई इलाकों में हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। सपुरत्रा के लिहाज से एनडीआरएफ समेत कई बचाव दल को तैनात किया गया है।

रेल सेवा प्रभावित चक्रवाती तूफान 'फेथाई' के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रखी हैं। आंध्र प्रदेश में 22 ट्रेनों को रद करना पड़ा है, जबकि एक ट्रेन को रि-शेड्यूल किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.