GST लगने पर 30 रुपए सस्‍ता हो सकता है पेट्रोल

Aazad Staff

Nation

पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने ना केवल आम आदमी की मु्श्किलें बढ़ाई है ब्लकि सरकार पर भी बढ़ती कीमतों के कारण चौतरफ दबाव बढ़ने लगा है। आवाजाही महंगी होने से जरूरत की अधिकांश चीजों पर भी इसका असर पड़ता दिखने लगा है। जिसके बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग तेज होने लगी है।

अगर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इनके दामों में 30 से 40 रूपये की गिरावट आ सकती है। जानकार इसके पीछे दलील देते है कि जीएसटी लागू होने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले अलग-अलग कर की जगह केवल एक ही टैक्स लगेगा। बता दें कि पेट्रोल पर आप लगभग 55.5% और डीजल पर लगभग 47.3% टैक्स चुकाते हैं. पेट्रोल और डीजल पर वसूले जाने वाले प्रमुख टैक्‍स में केंद्र सरकार की सेंट्रल एक्‍साइज ड्यूटी और राज्‍य सरकारों का वैट शामिल है।

GST लागू करने से मिलेगी राहत अभी लोगों से पेट्रोल पर 55.5% और डीजल पर 47.3% टैक्स वसूला जाता है। इसमें केंद्र सरकार की सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट शामिल है। पैट्रोलियम पदार्थो पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने पर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.86 पैसे से घटकर 45.75 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

सूत्रों की माने तो पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट्स पर अगर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है तो दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत कम होकर 45.75 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.