कांगो में हमलावरों ने कई शांतिरक्षक को मौत के घाट उतारा

Aazad Staff

Nation

कांगो हमले में 53 से ज्याद लोग घायल हुए हैं।

अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में हुए एक हमले में संयुक्त राष्ट्र के कम से कम 14 शांतिरक्षक मारे गए हैं और 53 से ज्याद लोग घायल हुए हैं। इस झड़प में कांगो गणराज्य सशस्त्र बल में मारे गए मृतकों में से पांच सैनिक भी शामिल हैं। ये हमला कांगों के नॉर्थ किवू प्रांत में हुआ, जो कि खनिज पदार्थों का बड़ा भंडार माना जाता है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने किवू प्रांत में लूट की कई कोशिशें की हैं और उनके हमलों में शांतिरक्षकों को अपनी जाने गंवानी पड़ रही हैं।

बताया जा रहा है कि कांगो के सुरक्षाबलों और शांतिरक्षकों से लड़ाकों की कई झड़प हुई हैं। शांतिरक्षकों के चीफ जीयन पीरे लैकरोइक्स ने कहा कि इलाके में ऐसे हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ये एक बड़ी चिंता का विषय है।

कांगो गणराज्य में राहत कार्य कर रही संस्थाओं ने इसी सप्ताह कहा था कि संघर्ष के कारण 17 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है।

कांगो गणराज्य में रिफ्यूजी काउंसिल के उलरिका ब्लॉम स्थिति को 'चिंताजनक संकट' बताते हैं। वो कहते हैं, "संघर्ष के कारण यहां से इतने लोग घरबार छोड़कर भाग रहे हैं कि यह आंकड़ा सीरिया, यमन और इराक़ से भाग रहे लोगों की संख्या से अधिक है। बता दे कि कांगो गणराज्य में मोनुस्कू शांति मिशन के तहत लगभग 18,000 शांतिरक्षक काम कर रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.