30 नवंबर से बंद होने जा रहा है एसबीआई का मोबाई वालेट

Aazad Staff

Nation

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआइ ने SBI Buddy एप को बंद करने का फैसला ले किया है। हालांकि बैंक इसकी जगह पर इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म SBI YONO को लॉन्च किया है। यहां बता दें कि एसबीआई 31 अक्टूबर से डेबिट कार्ड पर कैश लिमिट को आधी करने जा रहा है।

अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के उपभोगता है तो ये खबर आपके लिए अत्यंत आवश्यकता है। एसबीआई 30 नवंबर से अपने मोबाइल वॉलेट SBI Buddy को बंद करने जा रहा है। इसके लिए  प्रक्रिया शुरू कर दी गई  है।

जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ने उन वालेट को पहले ही बंद कर दिया है, जिनमें कोई बैलेंस नहीं था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिन खातों में बैलेंस है, बैंक उन्हें कैसे और कब बंद करेगा। बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए लोगों को सूचित किया कि 30 नवंबर तक मोबाइल वॉलेट SBI Buddy को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

बता दें कि एसबीआई ने 2015 में SBI Buddy को लॉन्च किया था। एसबीआई का यह मोबाइल वॉलेट केवल एसबीआई के ग्राहकों के लिए ही नहीं था, बल्कि यह सभी अन्य बैंकों के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध था। इस एप के दिसंबर 2017 तक 12.505 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर थे। यहां बता दें कि इस तरह के मोबाईल पोक्ट एप को लॉन्च करने वाला एसबीआई पहला बैंक नहीं था इससे पहले  एचडीएफसी पेजैप और आईसीआईसीआई पॉकेट नाम से अपना मोबाइल वॉलेट लॉन्च कर चुके थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.