6 से 14 जनवरी तक होगा विश्व पुस्तक मेले का आयोजन

Aazad Staff

Nation

वर्ष 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था जिसके तहत उस समय इसमें  200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे।

दिल्ली: हर साल की करह इस बार भी दिल्ली के प्रगति मैदान में 6 जनवरी से 14 जनवरी तक विश्व पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा किया जाएगा। । इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले में देश भर से आने वाले प्रकाशकों की संख्या लभगभ 800 रहेगी। मेले में 30 विदेशी प्रकाशक भी भाग लेंगे। इस वर्ष यूरोपियन यूनियन को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा बनाई गई स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट द्वारा इस मेले का आयोजन किया जाता है। यह संस्था पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन सह-संयोजक के रूप में इस मेले में सम्मिलित रहता है। इसे आईटीपीओ के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करता है। यह देश के व्यापार और उद्योगों के विकास के लिए कार्य करता है। विश्व  पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करना है।

आपको बता दें कि इस मेले में विश्व पुस्तक मेले में देश ही नहीं, विश्व स्तर पर लोग हिस्सा लेते है। यहां हर वर्ष मेले की एक अगल थीम होती है। इससे उस विषय के प्रति, उस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

इस वर्ष की थीम ’वातावरण और जलवायु परिवर्तन’ है। आपको बता दें कि प्रगति मैदान के हॉल नंबर-7 में थीम मंडप बनाया जाएगा। इसमें हर भारतीय भाषा में प्रकृति और प्रदूषण पर प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां आपको नृत्य नाटिका और गीत भी सुनने को मिलेंगे जो की पर्यावरण पर आधारित रहेंगे।

गौरतलब है कि  पिछले वर्ष 2017 में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले की थीम महिलाओं पर महिलाओं द्वारा  लेखन था। इस मेले में हर साल एक नए थीम को लिए जाता है जो लोगों को जागरुक करने में सहायक होता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.