शीतकालीन सत्र की तारिख का अभी तक ऐलान नहीं

Aazad Staff

Nation

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों को दिया करारा जवाब, राहुल पर साधा निशाना

शीतकालीन सत्र  का अभी तक ऐलान ना किए जाने पर विपक्षी दलों ने सरकार पर जानबूझ कर देरी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार मुश्किल सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है। वहीं सरकार ने जवाब देते हुए इसे परम्परा बताते हुए कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे मौके आए है जब सरकार ने संसद सत्र की अवधी और तारिख बदली है।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा शीतकालीन सत्र  के मसले पर बहुत जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पर गलत आरोप लगा रही है। रविशंकर ने कांग्रेस पर सवालीया निशान खड़े करते हुए पुछा कि हम जानना चाहते हैं कि संसद की गरिमा का ध्यान रखने वाली कांग्रेस के युवराज कितने समय संसद में रहते हैं। इसके साथ ही उन्होने कहा कि भाजपा ने सदन में कांग्रेस की हर बहस का जवाब दिया। फिर चाहे वो नोटबंदी का मामला हो या फिर जीएसटी का।

कांग्रेस अपना समय भूल गई है जब उनके राज में शीतकालीन सत्र देरी से हुआ। हम किसी भी चर्चा से भागे नहीं है, सभी मुद्दों पर बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर में शीतकालीन सत्र हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.