कोलकता : धरने पर बैठी ममता बनर्जी के समर्थन में आए विपक्षी दल

Aazad Staff

Nation

शारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता में रविवार धरने पर बैठीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और आम आदमी पार्टी ने एक सुर में मोदी सरकार की निंदा करते हुए ममता बनर्जी का समर्थन किया है।

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शारदा चिटफंड और रोज वैली घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का नाम सामने आया है। जिसके बाद सीबीआई(CBI) और कोलकाता पुलिस आमने-सामने हैं। सीएम ममता बनर्जी मोदी सरकार के खिलाफ 'संविधान बचाओ' धरने पर बैठ गई हैं।

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब रविवार को कोलकाता पुलिस ने चिटफंड घोटाला मामले में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर जांच करने पहुंची सीबीआई टीम को रोक दिया गया। बता दें कि ममता बनर्जी रविवार रात ८ बजे से धरने पर बैठी है। यह धरना कोलकाता के मेट्रो चैनल के पास चल रहा है।ममता के साथ कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी मौजूद हैं। इस बीच खबर है कि CBI आज इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

ममता बनर्जी ने कहा है कि मोदी सरकार ने ‘संविधान और संघीय ढांचे’ की भावना का गला घोंट दिया। इस बीच, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर ममता बनर्जी का समर्थन किया है।

सोमवार को कई वीपक्षिय नेता आज ममता बनर्जी का समर्थन करने के लिए कोलकाता पहुंच सकते है। इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने ममता से फोन पर बात की और उनके प्रति एकजुटता जाहिर की है। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.