ओल्ड मोंक रम बनाने वाले कपिल मोहन नहीं रहे

Aazad Staff

Nation

हार्ट अटैक से हुई मौत लंबे समय से थे बीमार, निधन पर कई लोगों ने शोक जताया।

मशहूर रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क को बनाने वाले कपिल मोहन का निधन हो गया है। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। कपिल मोहन को उनके गाजियाबाद स्थित घर में हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 88 साल के कपिल मोहन मोहन मिकिन लिमिटिड के चेयरमैन थे। कपिल मोहन ने 'ओल्ड मॉन्क' दिसंबर 1954 में लॉन्च की थी। एक समय ऐसा भी था, जब यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली रम बन गई थी।

शराब की दुनिया में अपनी एक खास जगह बनाने वाली ओल्ड मॉन्क पहली ऐसी रम थी, जो भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में सबसे बड़ी ब्रैंड बन गई थी। विभिन्‍न क्षेत्रों में सक्रिय मोहन मीकिन लिमिटेड का टर्नओवर 400 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा है।

साल 2015 में सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ी थी कि जल्द ही ओल्ड मॉन्क बंद होने जा रही है।लेकिन इस अफवाह को खंडन करते हुए कपिल मोहन ने कहा था कि ओल्ड मॉन्क बंद नहीं होगी। जिसके बाद ओल्ड मॉन्क की खूब बिकरी हुई थी। आपको बता दें कि  कपिल मोहन 2010 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.