दिल्ली को जब भी जरूरत होगी, तब लागू होगा ऑड-ईवन - अरविंद केजरीवाल

Aazad Staff

Nation

दिल्ली में एक बार फिर से ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को जब भी जरूरत होगी, तब ऑड-ईवन को लागू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर राजधानी में पौधारोपण अभियान भी शुरू किया है इसके साथ ही केजरीवाल सरकार बहुत जल्दी 3000 बसें ला रही है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से निमन स्तर पर पहुंच चुका है। इसके लिए सीएम अरविंद केजरिवाल ने केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इस गंभीर समस्या पर पहल करते हुए आसपास के राज्यों की मीटिंग बुलानी चाहिए। इसके साथ ही केजरिवाल ने राजधानी में एक बार फिर से ऑड-ईवन लागू करने के  संकेत भी दिए है। बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार अब तक तीन बार ऑड ईवन फार्मूला लागू कर चुकी है। आखिरी बार इसे 13 से 17 नवंबर के बीच साल 2017 में लागू किया गया था।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति 'गंभीर' बनी हुई है। उच्च आर्दता, हवा की धीमी गति और तापमान में गिरावट की वजह से हवा में धूल कणों की स्थिति बनी हुई है।  सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकॉस्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 423 रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली में निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियों पर बुधवार तक के लिए रोक लगा दी है।"दिल्ली के वजीरपुर, मुंडका, बवाना और नरेला के अलावा एनसीआर में साहिबाबाद और फरीदाबाद स्थित औद्योगिक केंद्र को 26 दिसंबर यानी की आज के लिए बंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक मौसम संबंधी स्थितियों की वजह से आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.