स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिल्ली में नहीं बने शौचालय : CAG

Aazad Staff

Nation

शौचालय के लिए दिल्ली सरकार को 16.92 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई थी।

सीएजी ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में साढ़े तीन साल पहले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान के तहत अब तक राजधानी में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। साथ ही इस रुपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस काम के लिए निर्धारित 40.31 करोड़ रुपए की रकम बेकार पड़ी है। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आप’ सरकार ने कार्यान्वयन एजेंसियों को उनकी जरूरत के मुताबिक मिशन का कोष आवंटित ही नहीं किया।

इस रुपोर्ट में ये भी कहा गया कि दिल्ली की तीनों नगर निगम, के लिए दिल्ली सरकार को  40.31 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई थी लेकिन दिल्ली सरकार ने मार्च 2017 तक इस पैसे का इस्तेमाल ही नहीं किया।

वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक, डीयूएसआईबी को (जनवरी2016 तक) 6.86 करोड़ रुपये मिले जिसमें राज्य का1.71 करोड़ रुपये (कुल लागत का25 फीसदी) का हिस्सा भी शामिल था, जबकि उसे 41.49 करोड़ रुपये की जरूरत थी।

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से समयसीमा का पालन नहीं करने की वजह से शहर में सीवर लाइन बिछाने में देरी की बात कही गई है। सीएजी रिपोर्ट में सीवर के काम की योजना बनाने में दिल्ली जल बोर्ड की चूक को लेकर भी उसे फटकारा गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.