राज्य सभा चुनाव के लिए आज किए जा रहे है नामांकन

Aazad Staff

Nation

दिल्ली से तीन, सिक्किम से एक सीट और उत्तप्रदेश से भी एक सीटों पर अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। चुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

दिल्ली से राज्यसभा की तीन और सिक्किम के लिए आज अधिसुचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरु हो गए है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश की पहले से खाली एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा नामांकन के लिए आखरी तारीख पांच जनवरी है।अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।  जबकी नामांकन वापस लेने की आखरी तारिख आठ जनवरी है।

सोलह जनवरी को मतदान और मतगणना होगी। बता दे कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी. इन सीटों के लिये 22 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी, डा कर्ण सिंह और परवेज हाशमी का कार्यकाल अगले महीने 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है, जबकि सिक्किम डेमोक्रिटक फ्रंट के राज्यसभा सदस्य हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा होगा।

उत्तर प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य मनोहर परिकर द्वारा इस साल दो सितंबर को इस्तीफा देने के कारण खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर ने गोवा का पदभार संभालने के लिए  अर्थात मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा दिया था हालांकि राज्यसभा में मनोहर पर्रिकर का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 को समाप्त होना था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.