बिहार में जल्द लागू किया जाएगा सरकारी कॉन्ट्रैक्ट वाले प्राइवेट कंपनी में आरक्षण

Aazad Staff

Nation

10 हजार लोग कॉन्ट्रैक्ट पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग के तहत मिलने वाली सेवाओं पर आरक्षण की मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा नवनियुक्त 8 हजार महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए आठ अलग-अलग बीएमपी में ट्रेनिंग सेंटर निर्माण की इजाजत भी दी गई है।

गौरतलब है कि अनुसूचित जाति व जनजातियों के लिए 50 फीसदी से कम सरकारी नौकरियों में आरक्षित हैं। वहीं सभी आरक्षित श्रेणियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी कोटा का भी प्रावधान है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की मांग पर जो भी एजेंसी या संस्थान अगर कर्मचारियों का स्थानांतरण करेगा तो उसे आरक्षण के नियमों के तहत ही कामगारों को विभाग देना होगा।

बहरहाल यह नियम सूचना जारी होने के बाद लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 10 हजार लोग कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्य कर रहे है। इस नियम के लागू होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.