गंगा सफाई को लेकर नितिन गडकरी ने दिया ये बयान

Aazad Staff

Nation

रुपये के लेन-देन का कोई आडिट नहीं हुआ है लेकिन कामकाज का आडिट तो होना ही चाहिए - नितिन गडकरी

मंगलवार को जल संसाधन और गंगा पुनरुद्धार मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने को लेकर कहा कि अगर काम पूरा नहीं हुआ तो नौकरशाहों को कोई दोष नहीं देगा। लोग तो यही कहेंगे कि नरेंद्र मोदी सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। नितिन गडकरी ने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि लालफीताशाही वाले नौकरशाह उन्हें पसंद नहीं हैं। अगर नौकरशाह काम नहीं करते हैं तो उनकी विश्वसनीयता चली जाती है।

बता दें कि मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले गंगा को स्वच्छ और निर्मलबनाने का वायदा किया गया था लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के चार साल बाद भी गंगा की स्थिति में खास सुधार होता नहीं दिख रहा। पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद कहा था कि शहर और संस्कृति को बचाने के लिए गंगा नदी का साफ होना सबसे पहली जरूरत है। मां गंगा चाहती हैं कि कोई ऐसा बेटा तो आए जो उसे इस गंदगी से बाहर निकाले।

उल्लेखनीय है कि नमामि गंगे परियोजना गंगा की सफाई का राष्ट्रीय मिशन है। यह मोदी सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। इस संदर्भ में गडकरी को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार मंत्रालय का प्रभार पिछले साल सितंबर में ही सौंपा गया है।

हालांकि ये जिम्मेदारी उमा भारती को भी दी गई। जिसके तहत एक एक्शन कमेटी भी बनी, जिसमें उमा भारती के अलावा नितिन गटकरी, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और श्रीपद नाइक जैसे दिग्गज शामिल किए गए। बहरहाल शुरुआती दिनों में तो गंगा की सफाई से जुड़े अभियान तूफानी अंदाज में नजर आ रहे थए लेकिन समय के साथ साथ इसकी रफ्तार भी धीमी हो गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.