जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 21 जुलाई को कई वस्तुएं हो सकती है सस्ती

Aazad Staff

Nation

सैनिटरी नैपकिन, हस्तशिल्प तथा हथकरघा जैसी वस्तुओं पर जीएसटी दर हो सकती है कम।

जीएसटी परिषद 21 जुलाई को अपनी अगली बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि  जीएसटी के अंदर आने वाली कुछ दरों को घटाया जा सकता है। जिनसे राजस्व पर बहुत ज्यादा असर नहीं पडे़गा। बता दें कि

जिन वस्तुओं पर दरें घटाने पर विचार किया जा सकता है, उनमें सैनिटरी नैपकिन, हस्तशिल्प तथा हथकरघा वस्तुएं शामिल हो सकती हैं, इसके अलावा कुछ सेवाओं पर भी दरें घटाई जा सकती हैं। बहरहाल इन वस्तुओं पर वर्तमान में 12 फीसदी तक का कर लगता है, जबकि इन्हें कर से मुक्त रखने की मांग की गई है। वहीं कुठ वस्तुओं पर 8 फीसदी, 12 फीसदी 24 फीसदी कर कर लगता है।

मिली जानकारी के मुताबिक हितधारकों की मांग के मद्देनजर, बैठक के दौरान परिषद विभिन्न वस्तुओं पर कर की दरों में बदलाव का मुद्दा उठाएगा। गौरतलब है कि काउंसिल ने इससे पहले जनवरी 2018 में हुई बैठक में 54 सेवाओं और 29 वस्तुओं पर जीएसटी दर में कटौती का फैसला लिया था। इससे पहले नवंबर 2017 में हुई बैठक में भी काउंसिल ने 178 वस्तुओं को जीएसटी की सबसे ऊंची दर 28 फीसदी के वर्ग से हटाया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.