जांच में सहयोग करने के लिए तैयार नहीं नीरव मोदी

Aazad Staff

Nation

सीबीआई ने नीरव मोदी को भेजा समन

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सीबीआई ने पीएनबी के ऑडिटर एम के शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह बैंक में चीफ मैनेजर रैंक 4 के अधिकारी हैं।  इस बीच सीबीआई ने नीरव मोदी को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। लेकिन नीरव मोदी ने जांच में सहयोग करने से मना कर दिया है। उसने कहा है कि वह अपनी कारोबारी व्‍यस्‍तता के चलते अभी नहीं आ सकता है।

बता दें कि सीबीआई ने नीरव मोदी को अगले हफ्ते जांच के लिए बुलाया था। सीबीआई ने अपने लेटर में कहा था कि जहां भी हों वहां के दूतावास से संपर्क करें, जिससे जांच के लिए भारत लाने की व्‍यवस्‍था की जा सके। सीबीआई का कहना है कि जांच के लिए लिए जिसे बुलाया जाए उसका अाना जरूरी होता है।

सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि गीतांजलि जेम्स का 1251 करोड़ रुपये का एक और घोटाला पकड़ में आया है. सीबीआई की तरफ से कहा गया कि अब जांच एजेंसी 12,636 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले की जांच कर रही है. सीबीआई की तरफ से कहा गया कि यह मामला पहले 11,421 करोड़ रुपये के घोटाले का था. गौरतलब है कि सोमवार को पीएनबी घोटाले में 1251 करोड़ रुपये के एक और घोटाले का खुलासा हुआ है.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.