कर्नाटक की गठबंधन सरकार में बसपा के मंत्री एन महेश ने पद से दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक में सीएम एचडी कुमारस्वामी की कैबिनेट में बीएसपी के एक मात्र बसपा विधायक एन महेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पिछे एन महेश का व्यक्तिगत कारण बताया जा रहा है।

कर्नाटक की जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक कैबिनेट में बसपा के एक मात्र मंत्री एन महेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के पिछे उनका व्यक्तिगत कारण बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन को उनका समर्थन जारी रहेगा।

इसके साथ ही उन्होने कहा गठबंधन सरकार से मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैने शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए काम किए हैं। मेरा अनुमान है कि जिसे भी मेरे बाद जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वो मेरी ही तरह काम करेगा।

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर एन महेश ने इस बात की भी पुष्ठी की है कि वो कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं कांग्रेस नेताओं ने अभी तक महेश के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी एकता के प्रयासों को झटका देते हुए घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ 'किसी भी कीमत पर' गठबंधन नहीं करेगी। बहरहाल अब एन महेश का इस तरह से पार्टी से इस्तीफा देना कंग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.