ताजमहल में नमाज पढ़ने पर, बजरंग दल ने पूजा करने का किया ऐलान

Aazad Staff

Nation

इमाम सैयद सादिक अली ने एक बयान जारी कर कहा है कि, 'हम 400 सालों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। कोई भी विभाग या कानून हमें नमाज पढ़ने से नहीं रोक सकता, क्योंकि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।’

ताजमहल परिसर में नमाज पढ़े जाने का मामला एक बार फिर से विवादों में आ गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल परिसर में नमाज पढ़े जाने पर प्रतिबंद लगा दिया था इसके बावजूद परिसर में नमाज पढ़ी जा रही है। ताजमहल के अंदर नमाज पढ़ने का वीडियो भी इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई 2018 को आदेश दिया था कि सिर्फ शुक्रवार को ताजमहल मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत है साथ ही कोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि स्थानीय लोग ही यहां नमाज अदा करेंगे। बावजूद इसके मंगलवार को ताजमहल इंतजामिया कमिटी (टीएमआईसी) के सदस्यों ने ताजमहल परिसर में नमाज अदा की। हालांकि 'वजू टैंक' (जहां नमाज पढ़ने से पहले नमाजी अपना शरीर साफ करते हैं) में रोज की तरह ताला ही लगा रहा और नमाजियों ने नमाज पढ़ने से पहले पीने के पानी से खुद को साफ कर नमाज अदा की।

आरटीआई से मिली जानकारी के बाद अब राष्ट्रीय बजरंग दल नमाज का विरोध कर रहे है इस मामले में बजरंग दल का कहना है कि जब अनुमति नहीं है तो वहां नमाज नहीं होनी चाहिए और अगर नमाज हो रही है तो उन्हें भी ताजमहल पर आरती और जलाभिषेक की अनुमति दी जाए। इसके लिए राष्ट्रीय बजरंग दल पुरातत्व विभाग का घेराव कर अपनी मांग रखेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.