मुंबई शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत 12 जनवरी से 31 जनवरी तक

Aazad Staff

Nation

20 दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में डिस्काउंट,परफॉर्मेंस, फूड ट्रकों और लेट नाईट फ्लाई मार्केट जैसे आयोजन शामिल है। ये फेस्टिवल13 से 14 जनवरी से तक वर्ली सी फेस में आयोजित होगा। 19 से लेकर 20 तक 'नाईट बाजार' की शुरुआत मलाड में होगी और 26 से 27 जनवरी तक इसे पवई में आयोजित किया जाएगा। यहां सभी स्टाल सुबह चार बजे से खुलेंगे जो रात भर चलेंगे।

हर साल कि तरह इस बार भी मुंबई शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई शॉपिंग फेस्टिवल 2018 में इस वर्ष शॉपर्स को निराशा मिल सकती है क्योंकि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने त्योहार में आयोजकों को करों में छूट देने की अपनी योजनाओं को ठुकरा दिया है। इस फेस्टिवल का आयोजन 12 से 31 जनवरी के बीच दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।

बहरहाल राज्य पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि वे करों में रियायतें देने की सोच रहे हैं लेकिन वित्तीय प्रतिबंधों के चलते योजनाएं को रोक दिया गया है।

इस मौके पर जयकुमार रावल ने कहा कि शॉपिंग फेस्टिवल देखते हुए डिस्काउंट भी दिए गए है। इसे त्योहार के आधार पर ही आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही यहां सरकार ने नाईट फ्लाई मार्केट और स्ट्रीट फूड को शुरू करने की भी योजना बनाई है।

इस फेस्टिवल में आयोजकों को बम्फर आफर की छूट दी जाएगी जिसमें जितने वालों को कार, घरेलु उपकरण से लेकर कई बेहतरीन ऑफर मिल सकते है। बता दें कि अब तक 700 से अधिक आउटलेट पंजीकृत हो चुके है। "विजेताओं के नाम कम्पयूटर द्वारा लकी ड्रॉ स्कीम के माध्यम से 31 जनवरी को घोषित किया जाएगा।

नाईट बाजार की शुरुआत कब और कहा ?

13 जनवरी से 14 जनवरी से लेकर वर्ली सी -फेस| 

19 जनवरी से लेकर 20 तक 'नाईट बाजार' की शुरुआत मलाड में होगी।

26 से 27 जनवरी तक पवई में इसे आयोजित किया जाएगा। यहां स्टाल सुबह चार बजे से खुलेंगी।

खाने की अच्छी व्यवस्था के लिए 'खाउ गली' का भी किया जाएगा प्रबंध -

इस फेस्टिवल में खाउ गली का आयोजन वीकेंड पर जूहू बीच, बांद्रा, शिवाजी पार्क जैसे कई फेमस स्थानों पर किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.