मुंबई: मोनो रेल की सेवा चेंबूर से वडाला के लिए एक बार फिर से बहाल

Aazad Staff

Nation

मुबंई में मोनोरल सेवा को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। 9 नवंबर 2017 को इसकी दो कोचों में आग लगने के बाद से इस सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसे करीब नौ महीने बाद एक बार फिर से शुरु किया गया है। 

मुबंई में मोनोरेल की सेवा को आज एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। मोनोरेल सेवा को एक बार फिर से जनता के लिए खोल दिया गया है। मोनोरेल की ये सेवा चेम्बूर से वडाला तक के लिए पब्लिक के लिए खोली गई है। मोनो रेल के परिचालन के लिए मौजूदा समय में कुल 3 रेक ही हैं,  अन्य तीन रेकों को कुछ समय बाद जोड़ा जायेगा। हालांकि कुल 10 रेकों की आवश्यकता है। 

मोनो रेल के पहले चरण से रोजाना 18000 से 20,000 यात्री सफर करते थे। मोनो रेल सेवा बंद होने से हर माह एमएमआरडीए प्रबंधन को 1 करोड़ 80 लाख रुपये का घाटा हो रहा था।  गौरतलब है कि मोनो रेल के पूरे चरण के परिचालन की निविदा मंगाई गई थी। निविदा में आईएल ऐंड एफएस का नाम सामने आया और कंपनी ने भी परिचालन के लिए 2000 करोड़ की राशि आवंटित की है।

गौरतलब है कि मुंबई में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भारत की पहली मोनोरेल सेवा की शुरुआत 1 फरवरी 2014 को की थी। इसके निर्माण पर 1900 करोड़ रुपये की लागत आई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.