अगले दो दिनों में मुंबई पहुंच सकता है मानसून, 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश की सम्भावना

Aazad Staff

Nation

8 से 10 जून, मुम्बई में हाई अलर्ट।

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में अगले दो दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश की सम्भावना जताई है। वहीं पश्चिमी घाटों पर भारी बारिश के कारण बाढ़ का भी खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी गई है। खासकर मछुआरों के लिए अरब सागर में ज्यादा आगे नहीं जाने के संदर्भ में भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा और माहाराष्ट्र में सात जून से बारिश में तेजी की सम्भावना जताई जा रही है। वहीं अगले 48 घंटे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, में बारिश होने की आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि मानसून ने इस बार तय वक्त से 3 दिन पहले 29 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी। आमतौर पर मानसून 1 से 2 जून के बीच केरल तट पर पहुंचता है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल 97% बारिश हो सकती है और देशभर में मानसून सामान्य रहेगा।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.