मुंबई: पांचवे दिन भी जारी है बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल

Aazad Staff

Nation

मुंबई की दूसरी लाइफलाइन मानी जाने वाली बेस्ट के कर्मचारियों की हड़ताल लगातार आज पांचवें दिन भी जारी है। जिससे मुंबई में आम लोगों को काफी कठिनाईयाें का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग व समस्याओं के मद्दे नजर बेस्ट वर्कर युनियन के नेताओं की आज सरकार के साथ बैठक है। ये बैठक लगभग 11 बजे से शुरु होनी है।

मुंबई में बेस्ट की हड़ताल से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई की दूसरी लाइफलाइन कही जाने वाली बेस्ट बसें आज भी हड़ताल पर है। हड़ताल का आज पांचवा दिन है। ऐसे में लोगों को निजी बस ऑपरेटरों और ऑटो-टैक्सी सेवा पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इस हड़ताल में 30500 कर्मचारी शामिल है।

इस हड़ताल के कारण आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को तकरीबन 300 स्कूली बसें, निजी बसें और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से लोगों ने सफर किया। शुक्रवार को ही परिवहन मंत्रालय में निजी और स्कूली बस ऑपरेटरों की बैठक में अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं शनिवार को लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार की तरफ स 1500 बसें चलाई जा रही है। जिसमें निजी बस ऑपरेटरों के अलावा लग्जरी बस ऑपरेटरों द्वारा भी सेवाएं दी जाएंगी। बहरहाल इस समस्या को देखते हुए आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर ये माना जा रहा है कि उच्च स्तरीय बैठक में निश्चित ही कोई हल निकलेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेस्ट यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव ने स्पष्ट किया कि बेस्ट को बीएमसी बजट में शामिल करने का प्रस्ताव मुख्य मुद्दा है, इस पर जब तक लिखित में जवाब नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री यदि समाधान निकालते हैं, तो उनका स्वागत है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.