मुंबई के परेल में 18 मंजिला इमारत में लगी आग, चार की गई जान

Aazad Staff

Nation

हिंदमाता सिनेमा के पास स्थित इस इमारत में आग सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगी। मौके पर दमकल की14 गाड़ियां पहुंची।अब भी कुछ लोगों के फसे होने की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई शहर के हिंदमाता सिनेमा के पास परेल इलाके में मौजूद क्रिस्टल टावर के 9वीं और 10वीं मंजिल पर आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने की वजह से अब तक  चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकी 20 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक फसे लोगों को अभी भी लिफ्ट के जरिए निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां पहुंच चुकी है। जिसकी सहायता से आग पर काबू पा लिया है हालांकि अभी भी 6 लोगों के फंसे होने की खबर आ रही है।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।यह एक रिहायशी इमारत है। इसके 17 फ्लोर पर लोग रहते हैं, जबकि एक फ्लोर पर पार्किंग की जाती है। फायर डिपार्टमेंट ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि  इस इमारत में आग बुझाने के प्रबंध नहीं किए गए थे। ऐसे में सोसायटी पर केस दर्ज किया जाएगा। बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसमें बिजली और पानी की सप्लाई रोक दी गई है। आपको बता दें कि यह बिल्डिंग रियायसी इलाके के पास है। अधिकारी ने आगे आरोप लगाया कि इमारत में आग अलार्म काम करने की स्थिति में नहीं था। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक अपराध के आरोप में शिकायत दर्ज की जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.