संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत अमित शाह ने माधुरी दीक्षित से की मुलाकात

Aazad Staff

Nation

बीजेपी पिछले 10 दिनों से संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित व उनके पति नेने से बुधवार को मुलाकात की। यह मुलाकात माधुरी के जुहु स्थित निजी आवास पर हुई। बैठक के दौरान शाह ने पिछले चार वर्ष में मोदी सरकार की उपलब्धियों और उसकी पहल पर चर्चा की।

‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह एक के बाद एक जानीमानी हस्तियों से मिल रहे हैं। बता दें कि माधुरी से पहले अमित शाह  सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग, क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी,  भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लोहाटी सहित योगगुरू रामदेव से भी मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी पिछले 10 दिनों से संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस इनिशिएटिव में भाग ले रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.