एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

Aazad Staff

Nation

रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 11 साल बाद दूसरी बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गई।

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हो गए हैं। अंबानी ने चीन की ऑनलाइन रिटेल कंपनी अलीबाबा के समूह के संस्थापक जैक मा को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर दर्ज की गई वहीं, जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर रही। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग 1.7 फीसदी बढ़ गई। जानकारी के मुताबिक इस साल अंबानी की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जैक मा के अलीबाबा समूह को इस साल 1.4 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में ई- कॉमर्स जगत में कदम रखने की तैयारी कर रही है। मुंबई में एक समाहरोह के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया है कि 2025 तक रिलायंस दोगुना हो जाएगा। वहीं, एजीएम में रिलायंस ने जियो गीगा फाइबर की लॉन्चिंग की भी घोषणा की थी। गीगा फाइबर को कंपनी पहले 1100 शहरों में शुरू करने जा रही है। इसके जरिए 1 जीबीपीएस की स्पीड से ग्राहक डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इसका 15 अगस्त से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.