दिल्ली : प्रदूषण को लेकर 500 से ज्यादा प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर लगा ताला

Aazad Staff

Nation

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम ने 500 से ज्यादा प्लास्टिक फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम इन फैक्ट्रियों पर कारवाई भी कर रहा है क्यों कि दिल्ली में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पहले से ही प्रतिबंध है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण व प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी के बावजूद दिल्ली व आसपास के सटे इलाको में इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने प्लास्टिक तैयार करने वाली 500 से ज्यादा फैक्ट्रियों  को सील कर दिया गया है। उत्तरी नगर निगम ने 53 और दक्षिणी नगर निगम ने 517 फैक्ट्रियों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। इसके अलावा नगर निगम ने प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाली फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए 10 और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को बंद करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद प्रदूषण फैलाने वाले हजारों वाहनों को चलाने पर प्रतिबंद कर दिया है। इसके साथ ही बढ़ते प्रदूषण को कम करने व हवा में फैले स्माॅग को कम करने के लिए पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

इतना ही नहीं हवा की गुडवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। दिल्ली में केवल ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमती है। इसके साथ ही कोर्ट ने केवल दो घंटे के लिए ही पटाखे जलाने की अनुमती दी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.