अगले साल 2019 तक 80 प्रतिशत तक साफ हो जाएगी गंगा - नितिन गडकरी

Aazad Staff

Nation

गंगा को अगले साल दिसंबर के अंत तक पूरी तरह साफ करने का प्रयास किया जा रहा है -नितिन गडकरी।

गंगा नदी को साफ करने के लिए केंद्र सरकार ने एक नया लक्ष्य तय कर दिया है। दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मार्च 2019 तक गंगा के पानी की क्वालिटी में 70 से 80 प्रतिशत तक सुधार आएगा। इसके साथ ही नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कोई काम नहीं होने की छवि बदलने का प्रयास कर रहे गडकरी ने कहा, गंगा की सफाई पर इस वित्त वर्ष में 8 हजार करोड़ से 10 हजार करोड़ रुपये तक खर्च किया जाएगा, जिसमें नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा नदी को कुल 97 छोटे-बड़े शहर प्रदूषित करते हैं।  ये गंगा में 2953 MLD सीवेज छोड़ते हैं।  इसमें से 1897 MLD की हिस्सेदारी सिर्फ 10 शहरों की है जिन्में सबसे अधिक प्रदूषित करने वाले शहर हरिद्धार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, फर्रुखाबाद, पटना,कोलकाता, हावड़ा जैसे शहर है।

बहरहाल पिछले वर्ष के अंत तक क्लीन गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) में सिर्फ 4254 करोड़ रुपये खर्च कर पाया था, जो 2015 में इसके तहत गंगा की सफाई के लिए रखे गए 20 हजार करोड़ रुपये के बजट का मात्र 20 प्रतिशत ही था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.