गुजरात विधानसभा: बीजेपी आज जारी कर सकती है मेनिफेस्टो

Aazad Staff

Nation

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा जारी किया जा सकता है मेनिफेस्टो

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी आज अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। यह मेनिफेस्टो वित्त मंत्री अरुण जेटली जारी करेंगे।बता दें कि राज्य में पहले चरण के लिए शनिवार को मतदान होना है और अब तक भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी नही किया गया है।

इसे लेकर विपक्षीय पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां इसे गुजरात का अपमान बताया है वहीं हार्दिक पटेल ने कहा है कि भाजपा उनकी सीडी बनाने के चक्कर में घोषणा पत्र बनाना भूल गई।

बीजेपी सरकार द्वारा मेनिफेस्टो जारी नहीं किए जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'भाजपा ने गुजरात और उसके लोगों का अपमान किया है। प्रचार खत्म हो गया और भाजपा ने घोषणा पत्र का कोई जिक्र नहीं किया, लोगों के प्रति उनका कोई विजन या प्लानिंग नहीं है।'

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा के पहले चरण के लिए मतदान 9 दिसंबर को होना है जिसके लिए प्रचार अभियान गुरुवार को ही थम गया था। पहले चरण के लिए 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।  चुनाव के लिए 977 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. पहले मतदान के लिए 24689 केंद्र बनाये गए है।  वहीं दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.