मेनका गांधी ने जारी किया नारी पोर्टल, महिलाओं से जुड़ी समस्या का मिलेगा यहां समाधान

Aazad Staff

Nation

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. एनएआरआई. एनआईसी. आईएन पर लॉगइन करके केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नए साल के अवसर पर महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से मेनका गंधी ने महिलाओं को शानदार तोहफा दिया है। महिलाओं के सम्मान व उनसे जुड़ी जानकारी के लिए ‘नारी पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से महिला संबंधी सभी सरकारी परियोजनाओं व पहलों की जानकारी आसानी से मिलेगी।

मेनका गांधी ने महलाओं के लिए राष्ट्रीय सूचना आधान यानी नारी को लांच किया। इसमें 350 से ज्यादा परियोजनाओं का सार और महिलाओं के लिए लाभकारी व महत्वपूर्ण सूचनाएं हैं। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि नारी पोर्टल से महिलाओं को उनको सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

इस पोर्टल के माध्यम से अब महिलाए अपने साथ हुए अत्याचार व दुर्व्यवहार की शिकायत की कार्यवाही आसानी से कर सकेंगी। इसके साथ ही अब ऑनलाइन आवेदन व शिकायतों के निपटारे की जानकारी आसानी से मिलेगी। परेशानी में फंसी महिलाओं की मदद के लिए 168 जिलों में वन स्टाप सेंटर है, जहां पीड़ित महिला चिकित्सा, कानूनी और सुरक्षा संबंधी मदद पा सकती है।

पैनिक बटन की मदद से महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा - सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर मेनका गांधी ने बताया कि उनका मंत्रालय मोबाइल फोन में पैनिक बटन भी जल्द लाने वाला है। ये  मुश्किल समय में महिलाओं के काम आएगा। मोबाइल फोन में पैनिक बटन का ट्रायल 26 जनवरी से यूपी से किया जाएगा। मेनका गांधी ने कहां कि अगर ये कामयाब रहा तो इसे उत्तर प्रदेश के बाद पूरे देश में शुरू कर दिया जाएगा।

इस तरह से काम करेगा पैनिक बटन - इसके लिए यूजर को अपने स्मार्ट फोन में एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। जिसके बाद पैनिक बटन काम करने लगेगा। पैनिक बटन की ऐप डाउनलोड करने के बाद अगर कोई पावर बटन तीन बार दबाएगा तो पैनिक बटन काम करेगा और कॉल 112 में चली जाएगी। जिन राज्यों में इमरजेंसी नंबर 112 नहीं हैं तो वहां कॉल 100 पर जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.