कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भड़कीं ममता बनर्जी

Aazad Staff

Nation

कुमारस्वामी ने 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ली।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर एचडी कुमारस्वामी के शपथ लेने के दौरान अतिथि के तौर पर पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंच पर ही भड़क गईं। ममता बनर्जी समारोह स्थल के आसपास शपथ ग्रहण समारोह की वजह से एकत्र हो गए ट्रैफिक के कारण लगे जाम से नाराज थीं, जिसके चलते उन्हें थोड़ी दूर पैदल चलकर समारोह में पहुंचना पड़ा।

ममता को किसी तरह कुमारस्वामी और उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील करते हुए उनकी सीट पर बैठाया। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत की। मंच पर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन दिखा। इस समारोह में विपक्ष के 11 दलों के नेता पहुंचे।

बहरहाल खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर असंतोष जाहिर करती ममता की वीडियों  सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी कितने गुस्से में हैं। डीजीपी को खरी-खरी सुनाने वाली ममता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.