मुम्बई : बेस्ट बसों की हड़ताल हुई खत्म

Aazad Staff

Nation

मुम्बई वालों के लिए आज राहत भरी खबर सामने आई है। बेस्ट बसों की हड़ताल खत्म कर दी गई है। बीते 9 दिनों से बेस्ट से 3000 कर्मचारी हड़ताल पर थे।

मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली बस सेवा बेस्ट की हड़ताल आज खत्म हो गई है।गौरतलब है कि मुंबई में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के 33,000 से अधिक कर्मी अपनी कई मांगों को लेकर 8 जनवरी की मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले गए थे जिससे शहर में बस सेवा ठप पड़ गई और रोजाना यात्रा करने वाले कम से कम 25 लाख लोग प्रभावित हुए।

बेस्ट के पास लाल रंग की 3,200 से अधिक बसें हैं जो शहर के अलावा निकटवर्ती ठाणे जिले और नवी मुंबई में सेवाएं देती हैं। यह लोकल ट्रेन के बाद मुंबई में यातायात का सबसे बड़ा साधन है। बता दें कि इन बसों से लगभग 80 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। कर्मी उच्च वेतन, घाटे में चल रही बेस्ट का बजट बृहन्मुंबई महानगर पालिका में जोड़े जाने और नए भत्ते समझौते पर विचार-विमर्श सहित अनेक मांगें कर रहे थे।

लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने शुक्रवार को तकरीबन 300 स्कूली बसें, निजी बसें और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसे चलाई थी। शुक्रवार को ही परिवहन मंत्रालय में निजी और स्कूली बस ऑपरेटरों की बैठक में अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.