भाजपा - मध्यप्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष का कर रहीं फेरबदल

Aazad Staff

Nation

राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा पार्टी में संगठनात्मक बदलाव में जुटी, प्रदेशाध्यक्ष पद से दे रहे इस्तीफा

हाल ही में उपचुनाव में हार का सामना करने वाली भाजपा सरकार ने एक अलग ही रणनीति अपनाई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष के नामों में फेरबदल किया जा रहा है। पार्टी ने सांसद राकेश सिंह को बुधवार को मध्यप्रदेश पार्टी इकाई का प्रमुख नियुक्त कर दिया है तो वहीं जल्द ही राजस्थान में भी नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खबर है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ने नंद कुमार सिंह चौहान, सांसद अशोक परनामी (राजस्थान) और डा. के हरिबाबू (आंध्रप्रदेश) को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया।

राजस्थान और आध्रप्रदेश के पार्टी अध्यक्ष ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो इस पद पर शाम तक नए चहरे की घोषणा भी हो सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जबलपुर संसदीय सीट के सांसद राकेश सिंह को मध्यप्रदेश पार्टी इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है। बता दें कि इनको नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान दिया गया है। नंद कुमार सिंह 2014 से इस पद बर बने हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदे में इसी साल 230 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का फेरबदल करना कितना साकार रहेगा ये तो फिलहाल आने वाला समय बताएगा।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.