मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी पर कैबिनेट की मुहर, 55 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Aazad Staff

Nation

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना' के तहत किसानों का दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योजना में अब 12 दिसंबर 2018 तक ऋण लेने वाले करीब 55 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

मध्यप्रदेश में मुख्य मंत्री कमलनाथ ने सदन की पहली कैबिनेट बैठक की इस बैठक में किसानों की कर्ज माफी को औपचारिक मंजूरी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्य फसल ऋण माफी योजना में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया गया है। पहले 31 मार्च, 2018 तक जिन किसानों ने लोन के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस योजना के तहत सबसे पहले शामिल किया गया था, लेकिन अब इस योजना का लाभ 12, दिसंबर 2018 के बीच लोन लेने वाले किसानों को भी मिलेगा।

इस योजना से पूरे प्रदेश के 55 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। बता दें कि सरकार ने सबसे ज्यादा जोर लघु और सीमांत किसानों को फायदा पहुंचाने पर दिया है। इस योजना से उन किसानों को लाभ मिल सकेगा जिन्होने सहकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या क्षेत्रीय बैंकों से कर्ज लिया हो। इस योजना के तहत 22 फरवरी से किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचने लगेगी।

विकास खंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि इस योजना के तहत 26 जनवरी से किसानों से कर्ज माफी के फॉर्म भराए जाएंगे। ताकी उन्हे इस योजना का  लाभ मिल सके।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.