मध्य प्रदेश सरकार का फैसला अगले चार महीने में खुलेंगे १००० गौ-शालाएं 

Aazad Staff

Nation

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगले चार महीने में १००० गौ-शालाएं खोलने का निर्णय लिया है। इसमें एक लाख निराश्रित गौ-वंश की देख-रेख होगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे राज्य में १००० गौशाला खोलने का ऐलान किया है।  इस योजना के पहले चरण के तहत पूरे राज्य से करीब एक लाख गायों को इसमें सुरक्षित रखा जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी (ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी) भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मई के महीने से इन १००० गौशालाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण के काम को पूरा करने के लिए फिलहाल छह महीने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल बजट ४५० करोड़ तय किया गया है। उन्होंने आगे ये भी बताया कि राज्य में इस तरह की पहली योजना होगी। गुप्ता ने आगे कहा कि राज्य में इस तरह की कोई भी सरकारी गौशाला केंद्र अब तक नहीं खोला गया था, इस तरह की योजना राज्य में अपनी तरह की पहली योजना है।

१००० गौशालाओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसे पूरा भी कर लिया जाएगा।  गुप्ता ने कहा कि राज्य में ६ लाख गायों को सुरक्षा की जरूरत है, इसलिए राज्य सरकार उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये योजनाएं लागू करने जा रही हैं। योजना के पहले चरण में ६१४ निजी गौशालाओं की संख्या बढ़ाकर ६०,००० की जाएगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में ६१४ गौ-शालाएं हैं जो निजी क्षेत्र में संचालित है। अब तक एक भी शासकीय गौ-शाला संचालित नहीं है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.