मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर मतदान शुरु

Aazad Staff

Nation

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो चुके है। मतों की गणना चार अन्य राज्यों के साथ 11 दिसंबर को घोषित की जाएगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बार 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को घोषित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में लंबे समय से भाजपा की सरकार है। भाजपा एक बार फिर से जीत का चौका लगाना चाहती है। जबकि कांग्रेस अपना वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी करना चाहती है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में नवंबर 2013 में मतदान हुए थे। जिसमें भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।

अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.