सरकार का बड़ा ऐलान हर माह नहीं बढ़ेंगे एलपीजी के दाम

Aazad Staff

Nation

तेल कंपनियां करीब 10 बार एलपीजी की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं।

सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। एलपीजी गैस के दाम को लेकर पहले सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जून, 2016 से एलपीजी सिलेंडर कीमतों में हर महीने चार रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। बहरहाल अक्टूबर महीने से एलपीजी के दामों में इजाफा नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि सरकार  द्वारा एलपीजी की कीमतों में इजाफा करने का मक्सद मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इसके पीछे मकसद एलपीजी पर दी जाने वाली सब्सिडी को समाप्त करना था. एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि इस आदेश को अक्टूबर में वापस ले लिया गया है।  

मिली जानकारी के मुताबिक यह आदेश सरकार की उज्ज्वला योजना के उलट संकेत दे रहा था। एक तरफ सरकार गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे रही है वहीं दूसरी ओर हर महीने सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें सुधार के लिए यह आदेश वापस ले लिया गया है।

गौरतलब है कि इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने अक्टूबर से एलपीजी के दाम अक्टूबर महीने से नहीं बढ़ाए हैं।

गौरतलब है कि पिछले 17 महीनों से सरकार एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ा रही थी। 19 किस्तों में सिलेंडर के दाम लगभग 76 रुपये तक बढ़ चुके थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.