हुकूम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, लोकसभा की कार्यवाही आज के लिए हुई स्थिगत

Aazad Staff

Nation

79 साल की उम्र में हुकूम सिंह का नोएड़ा में हुआ निधन

साेलहवीं लोकसभा के दिवंगत सदस्य हुकूम सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। हुकूम सिंह का निधन तीन फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ। महाजन ने कहा, “हम अपने साथी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। मुझे विश्वास है कि शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने में यह सदन मेरे साथ है।” सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

1974-77, 1980-89 एवं 1996-2014 की अवधि के दौरान हुकूम सिंह सात बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1983-85 के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया। वर्ष 1985-86 की अवधि में उत्तर प्रदेश शासन में राज्य मंत्री और तत्पश्चात् वर्ष 1986-89 एवं 1996-2004 के दौरान कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल का भी परिचय दिया।”

भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में भी देश की सेवा की और 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से हिस्सा लिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.