लोकसभा चुनाव २१०९ : पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में आज रैली को करेंगे संबोधित

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी शनिवार को दुर्गापुर में रेलवे के २९४ किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी आज दुर्गापुर में रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सीमावर्ती उत्तर २४ परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ की राज्य में भाजपा(BJP) के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। राज्य के दो क्षेत्रों में होने वाली इस रैली को राजनीतिक स्तर पर बहुत ही खास माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से यहां आया था।

मतुआ संप्रदाय की महारानी वीणापाणि देवी के घर के नजदीक रैली का आयोजन किया जा रहा है। मतुआ समुदाय लोगों की आबादी यहां लगभग ३० लाख होने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण २४ परगना जिले में कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है। इस लिए इस रैली को खास माना जा रहा है।

दुर्गापुर रैली का आयोजन राज्य में बीजेपी के ‘गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम’ के तहत किया जा रहा है। औद्योगिक नगर दुर्गापुर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के नजदीक है। बता दें कि सिलिगुड़ी में ८ फरवरी को पीएम मोदी की तीसरी रैली का आयोजन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, ‘हमारे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने २३ जनवरी को मालदा की रैली से बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.