प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक उनका आरोप था कि कांग्रेस उनके साथ भेद-भाव करती थी।

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका आरोप है कि कांग्रेस उनके साथ भेद-भाव करती थी। प्रियंका ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से भी प्रवक्ता पद हटा दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चतुर्वेदी मथुरा में अपने साथ हुए दुर्व्यहार से नाराज थी। उनकी नाराजगी कुछ दिन पहले उनके ट्विटर पर देखने को मिली थी। बहरहाल उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर कहा है कि सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मैंने इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका ने इसे अपने ट्विटर एकांउट पर भी शेयर किया है।

बता दें कि कांग्रेस की पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया था कि पार्टी में उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर हैडल से ट्वीट कर लिखा कि मैं बहुत दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तवज्जो मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

गौरतलब है की मथुरा में राफेल को लेकर हो रही प्रेस कॉफ्रेंस में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के साथ बदसलूकी की थी। जिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी हुई थी पर कुछ दिन बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर उन कार्यकर्ताओं को माफ कर दिया गया। इस मामले को लेकर प्रियंका ने पिछले दिनों अपना दर्द बयां किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.