साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय को बताया ‘आतंकी’, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Aazad Staff

Nation

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह को आतंकी बताया है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा से इस मामले में जवाब मांगा है।

हमेशा विवादों में रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरसल भोपाल के सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आतंकवादी बताया है।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा - ?राज्य में १६ साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह १६ साल मुंह नहीं उठा पाया, और राजनीति कर लेता इसकी कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है जो उसके कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने कहा, "एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है।" भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा और भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं। इससे पहले प्रज्ञा ने मुम्बई में आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत को लेकर विवादित बयान दिया था।

उन्होंने मालेगांव बम धमाके के मामले में हुई गिरफ्तारी के दौरान हेमंत करकरे को दिए गए श्राप का जिक्र करते हुए कहा था, "उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था। हिदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है। जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने से हुआ।"

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.