मुम्बई में फैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक खतराक बीमारी, 24 घंटो के अंदर दम तोड़ रहे लोग

Aazad Staff

Nation

चूहों के जरिए इस बीमारी के फैलने का खतरा ज्यादा होता है।

मुम्बई में रुक रुक कर हो रही बारिश और जलभराव के कारण एक नई आफत खड़ी हो गई है। लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी ने मुंबई में अपना पैर जमाना शुरु कर दिया है। इस बीमारी से अभी तक मुंबई में चार लोग की मौत हो चुकी है।

इन मामलों में कुछ मामले ऐसे भी हैं जिनमें संक्रमित मरीजों ने 24 घंटे के भीतर ही दम तोड़ दिया है। कीट नियंत्रण विभाग ने चूहों के 17 बिलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया है ताकि रोग को फैलने से बचाया जा सके।

इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर बाढ़ प्रभावित वाले इलाकों में देखा जा रहा है। ये बीमारी इंसान, चूहों और पालतू जानवरों पर अपना प्रभाव बहुत जल्द छोड़ती है। लेप्टोस्पायल नाम यह बीमारी जानवरों के मल-मूत्र से पैदा होती है। लेप्टोस्पायल बैक्टीरिया पानी या मिट्टी में कई महीनों तक जिंदा रह सकता है।

इस बीमारी के लक्षण- लेप्टोस्पायरोसिस के कुछ लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, पीलिया, लाल आंखें, पेट दर्द, दस्त आदि शामिल हैं।

इस बीमारी से बचाव - चोट लगी हो तो उसे ठीक से ढंके। बंद जूते और मोजे पहन कर चलें। तालाब के पानी में तैरने से बचे अपने पैरों को अच्छी तरह से साफ करें ।गीले पैरों में फंगल संक्रमण हो सकता है।  पालतू जानवरों को जल्दी से जल्दी टीका लगवाएं, क्योंकि वे संक्रमण के संभावित वाहक हो सकते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.