भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ आज झारखंड बंद का ऐलान

Aazad Staff

Nation

भूमि अधिग्रहण संसोधन बिल को मंजूरी दिए जाने के खिलाफ झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।

आदिवासी सेंगल अभियान (एएसए) की ओर से भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ 18 जून को झारखंड बंद बुलाया गया है। हालांकि रांची, धनबाद, गया समेत विभिन्न जिलों में बंद बेअसर नजर आ रहा है। वहीं वाहनों का परिचालन भी सामान्य है। विपक्ष ने इस बंद से खुद को अलग रखा है। जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा पूरा विपक्ष आंदोलन के साथ रहेगा। आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। यह निर्णायक लड़ाई होगी। किसी भी कीमत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गरीब आदिवासियों की जमीन छीनने नहीं देगा।

बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजधानी सहित सभी जिलों में 5000 अतिरिक्त फोर्स की तैनात किए गए है।इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में एलर्ट जारी किया गया है।

भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल -

विधानसभा में पिछले साल 12 अगस्त को इस बिल को पारित किया गया था। इसमें सोशल इंपैक्ट के अध्ययन के प्रावधान को खत्म कर दिया गया। इससे सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, रेल परियोजना, सिंचाई योजना, विद्युतीकरण, जलापूर्ति योजना, सड़क, पाइप लाइन, जलमार्ग और गरीबों के आवास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया।

हालांकि विधानसभा में इस बिल को पारित करने को लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी। लेकिन इस विरोध के बावजूद इस बिल को पारित कराया गया था। इसके बाद इस विधेयक को मंजूरी के लिए भेजा गया था। बता दें कि सरकारी परियोजना के लिए जरूरत की जमीन अधिग्रहण करने को लेकर सोशल इंपैक्ट असेस्मेंट (सामाजिक प्रभाव आकलन) की बाध्यता समाप्त होने से सरकार मुआवजे दे कर जमीन को सीधे ले सकेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.