शहीद नजीर वानी को अशोक चक्र से किया जाएगा सम्मानित

Aazad Staff

Nation

शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्‍मानित किया जाएगा। ये सम्मान गणतंत्र दिवस समारोह में उनके परिजनों को दिया जाएगा। बता दे कि अशोक चक्र शांति के समय सेना की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्‍च पुरस्‍कार है।

कश्मीर में आतंकियों का साथ छोड़कर सेना में शामिल हुए लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा जाएगा। यह सम्मान गणतंत्र दिवस समारोह में उनके परिजनों को दिया जाएगा। लांस नायक नजीर वानी सेना की ३४ राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। पिछले साल नवंबर में शोपियां में मुठभेड़ के दौरान नजीर शहीद ने ६ आतंकियों को मार गिराया था और खूद देश के लिए शहीद हो गए थे । 

लांस नायक नजीर वानी की बहादूरी को देखते हुए उन्हें दो बार सेना मेडल से नवाजा जा चुका है। साल  २००७ में उन्हें पहला सेना मेडल दिया गया और २०१७ में दूसरी बार सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

बता दें कि, सेना में शामिल होने से पहले वानी खुद आतंकी गतिविधियों में शामिल रहते थे। इन्होंने २००४ में आत्मसमर्पण किया और देश की सेवा करने के लिए सेना में शामिल हो गए। साल २००४ में नजीर वानी ने टेरिटोरियल आर्मी से सेना में अपनी सेवा देनी शुरू की थी।

भारत सरकार सैनिकों को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित करती है। इनमें अशोक चक्र सबसे बड़ा सम्मान है। इस साल कीर्ति चक्र के लिए चार जवानों और शौर्य चक्र के लिए १२ जवानों का चयन किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.