लालू यादव की प्रोविजनल बेल की अवधि 4 माह तक बढ़ी

Aazad Staff

Nation

लालू यादव की छह सप्ताह और जगन्नाथ मिश्र की 25 जुलाई तक जमानत की अवधि बढ़ा दी गई है।

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र की प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ा दी है। कोर्ट ने लालू यादव की रोविजनल बेल की अवधि 6 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है तो वहीं जगन्नाथ मिश्र की जमानत अवधि  25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

बता दें कि लागू को जब से सजा हुई है वो बीमार चल रहे है।  हाल ही में लालू का फिशचुला का ऑपरेशन एशियन हार्ट संस्थान में हुआ है। इसकी रिकवरी के लिए तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद लालू यादव के वाल्व और क्रोनिक किडनी का इलाज होना है। बता दें कि लालू के वकील के मुताबिक उन्हें प्रतिदिन 70 यूनिट इंसुलिन के साथ अन्य दवा दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लालू यादव हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी, हार्ट की समस्या सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। पहले भी उनका इलाज रांची के एम्स में किया गया है।

लालू की ओर से 4 माह तक बेल की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की गई। कोर्ट ने 17 अगस्त तक बेल की अवधि बढ़ाई है। अगली सुनवाई के दौरान लालू की मेडिकल रिपोर्ट कोर में दाखिल करनी है। गौरतलब है कि बीमारी की वजह से लालू यादव को 11 मई से 6 हफ्तों की बेल मिली थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.