लालू यादव कोर्ट में करेंगे सरेंडर आज: चारा घोटाला

Aazad Staff

Nation

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए लालू यादव ने कहा कि बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं है जब हत्या और बलात्कार जैसी घटनाए ना हो रहीं हो, राज्य में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है।

राष्ट्रीय जनता पार्टी के सुप्रीमों लालू यादव गुरुवार को रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करेंगे। हालांकि लालू यादव सरेंडर करने के लिए बुधवार को ही रांची पहुंच गए थे। झारखंड हाईकोर्ट ने  24 अगस्त को लालू यादव को विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।

गौरतलब है कि लालू यादव काफी समय से बीमार चल रहे है। अपनी बीमारी को लेकर उन्होने कहा कि मैने कई जगह अपना इलाज कराया लेकिन अभी भी पूरी तरह से निरोग नहीं हुआ हूं।  उन्होने कहा कि ''न्यायालय का आदेश है जब भी बीमार पड़ेंगे विचार किया जाएगा, अस्पताल में आराम करने का मुझे शौक नहीं है। न्यायपालिका पर मुझे पूरा भरोसा है। आज नहीं तो कल मुझे न्याय मिलेगा।

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद लालू यादव  27 अगस्त को घर पहुंचे थे। आज लालू (29 अगस्त)  सरेंडर करने के लिए रांची आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि लालू को सरेंडर करने के लिए कोर्ट ने 30 अगस्त तक का समय दिया है।

ज्ञात हो कि चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में स्वास्थ्य कारणों से दी गयी अंतरिम जमानत की अवधि को कोर्ट ने आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। कोर्ट की तरफ से उन्हें 3 महीने की मेडिकल लीव मिली थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.