आईआरसीटीसी घोटाला : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार की दिल्‍ली कोर्ट में पेशी आज

Aazad Staff

Nation

आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लालू और उनके परिवार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी इस मामले में आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की आज आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज पेशी होनी है। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। साथ ही कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य लोगों को बतौर आरोपी समन जारी कर 6 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

बहरहाल आज की सुनवाई के दौरान लालू यादव कोर्ट में पेश नहीं हो सकेंगे। सूत्रों की माने तो उनकी तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भार्ती कराया गाया है, जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स ने उन्हें यात्रा करने से मना किया है। जेल प्रशासन ने कोर्ट को जानकारी दी है कि लालू प्रसाद यादव आज कोर्ट में पेश नहीं हो सकेंगे।

आपको बता दें कि लालू यादव व उनके परिवार के खिलाफ आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में सीबीआई के बाद ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके तहत इस चार्जशीट में ईडी ने कई अहम सुबूत की बात कही थी।

आपको बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने तेजस्‍वी यादव, राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। जबकि जेल में रहने की वजह से लालू यादव कोर्ट में पेश नहीं हो सकते थे इसलिए कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर प्रोडक्शन वारंट जारी कर लालू यादव को 6 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.